भीलवाड़ा में दिखी भाजपा की एकजुटता — जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा का जन्मदिन बना ऐतिहासिक आयोजन, मंत्री-विधायक से लेकर कार्यकर्ता तक हुए शामिल देवदर्शन, सुंदरकांड और स्नेहमिलन में उमड़ा जोश — 51 किलो की माला से हुआ भव्य स्वागत, सोशल मीडिया पर वायरल हुई झलकियाँ ✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Updated On:

Date:

 


📰 द वॉयस ऑफ राजस्थान | विशेष रिपोर्ट

भीलवाड़ा में दिखी भाजपा की एकजुटता — जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा का जन्मदिन बना ऐतिहासिक आयोजन, मंत्री-विधायक से लेकर कार्यकर्ता तक हुए शामिल

देवदर्शन, सुंदरकांड और स्नेहमिलन में उमड़ा जोश — 51 किलो की माला से हुआ भव्य स्वागत, सोशल मीडिया पर वायरल हुई झलकियाँ

✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*


भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा का जन्मदिन सोमवार को भक्ति, संगठन और सेवा के संगम के रूप में मनाया गया। सुबह देवदर्शन से शुरू हुआ यह आयोजन शाम तक सुंदरकांड पाठ और स्नेहमिलन में तब्दील हो गया।
मेवाड़ा के विजयसिंह पथिक नगर स्थित निवास पर हजारों कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ा। पूरे दिन भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, विधायक, महापौर और गणमान्य नागरिक शुभकामनाएं देने पहुंचते रहे

भाजपा जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, जिला प्रमुख बरजी देवी भील, विधायक जब्बर सिंह सांखला, विधायक गोपाल खंडेलवाल, महापौर राकेश पाठक और उपजिला प्रमुख शंकर गुर्जर ने मेवाड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।


देवदर्शन से मिली शुरुआत, सुंदरकांड में गूंजे जयकारे

प्रातः मेवाड़ा ने सुभाषनगर जैन स्थानक में साध्वी श्री डॉ. कुमुदलता जी म.सा. से आशीर्वाद लिया। इसके बाद हरिशेवा धाम, संकट मोचक बालाजी मंदिर, पंचमुखी दरबार और दूधाधारी गोपाल मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों पर देवदर्शन किए।
रात्रि में निवास पर भव्य सुंदरकांड पाठ हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने एकसाथ “जय श्रीराम” के जयकारे लगाए।


51 किलो की माला से हुआ स्वागत, स्नेहमिलन बना संगठन का प्रतीक

भाजपा जिला पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष मेवाड़ा का 51 किलो की फूलमाला से भव्य स्वागत किया और स्मृति चिन्ह स्वरूप तस्वीर भेंट की।
इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी, कन्हैयालाल जाट, अविनाश जीनगर, जिला मीडिया सहसंयोजक मोनू एस.छीपा ,जिला मंत्री राजेन्द्र बोहरा,मंजू चेचाणी, अशोक तलाइच, कुलदीप शर्मा, विशाल गुरुजी, गोपाल तेली, कल्पेश चौधरी, अमरसिंह चौहान, शंकरलाल जाट, महेंद्र नायक, चन्द्र प्रकाश चौधरी, नटवर सोलंकी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।


प्रशांत मेवाड़ा की उपलब्धियां जो उन्हें ‘जननेता’ बनाती हैं

  • संगठन में निरंतर सक्रियता और कार्यकर्ता-केंद्रित नेतृत्व
  • हर मंडल में संवाद, सम्पर्क और समर्पण अभियान को दी नई दिशा
  • युवाओं को जोड़ने और सामाजिक एकता के प्रयासों में अग्रणी
  • “सेवा ही संगठन” के मंत्र को जमीनी स्तर पर उतारा
  • हर धार्मिक, सामाजिक और जनसेवा कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी

🪶 प्रशांत मेवाड़ा बोले — “यह सम्मान मेरा नहीं, पूरे भाजपा परिवार का है”

उन्होंने कहा —

“यह प्रेम और आशीर्वाद मेरे नहीं, संगठन के हैं। भाजपा परिवार की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।”

Leave a Comment

Related News