भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा को मेवाड़ा कलाल समाज विकास समिति ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
आराध्य देव सहस्त्रबाहु भगवान के जयकारों के बीच पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मान, दी दीर्घायु की कामना
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)।
मेवाड़ा कलाल समाज विकास समिति भीलवाड़ा–अजमेर–टोंक परिक्षेत्र की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा (भीलवाड़ा) को जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।
समिति के पदाधिकारी प्रशांत मेवाड़ा के आवास पर पहुंचे, जहाँ उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर व दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान आराध्य देव सहस्त्रबाहु भगवान के जयकारों के बीच जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी गईं और दीर्घायु की कामना की गई।
कार्यक्रम में मेवाड़ा कलाल समाज विकास समिति भीलवाड़ा–अजमेर–टोंक परिक्षेत्र के अध्यक्ष जसराज मेवाड़ा (भीलवाड़ा), मुख्य सचिव रणजीत मेवाड़ा (गुलाबपुरा), उपाध्यक्ष सत्यनारायण मेवाड़ा (भीलवाड़ा), संदीप मेवाड़ा (गुलाबपुरा), युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदमल मेवाड़ा (गागेड़ा), कोषाध्यक्ष विजय मेवाड़ा (गागेड़ा) व सचिव महेंद्र मेवाड़ा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


