कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने बालाजी मंदिर में किए भजन कीर्तन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर बालाजी चौक गुलाबपुरा में कार्तिक महा की कथा प्रतिदिन महिलाओं ने श्रवण कर भगवान विष्णु व,माता तुलसी की पूजा अर्चना की एवं पूरे कार्तिक मास मे कथा श्रवण की व भजन कीर्तन किये। बालाजी मंदिर में महंत पवन दास वैष्णव ने बताया है कि कार्तिक पूर्णिमा का पर्व प्रतिवर्ष कार्तिक महा के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होता है कार्तिक कार्तिक पूर्णिमा दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का विधान है उसके बाद दान पुण्य करते हैं तथा कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से अक्षय पुणे मिलता है और व्यक्ति को पापों से मुक्त मिलती है। इस अवसर पर बालाजी महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा भाटिया, शांति मेघवंशी, मुन्नी पहाड़िया, शांति गर्ग,प्रेम साहू,सीता मेघवंशी, मोना वैष्णव आदि महिलाये मौजूद थी।
कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने बालाजी मंदिर में किए भजन कीर्तन।
Leave a comment
Leave a comment


