अंतराष्ट्रीय पुष्कर मेले मे कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल, पूर्व पालिकाध्यक्ष गुर्जर के आतिथ्य मे हुआ।

Published On:

Date:

अंतराष्ट्रीय पुष्कर मेले मे कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल, पूर्व पालिकाध्यक्ष गुर्जर के आतिथ्य मे हुआ।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
पुष्कर मेले के कुश्ती दंगल में अजमेर केसरी का फाइनल मुकाबला गोल्ड मेडलिस्ट आर्यन शर्मा व प्रदीप चौधरी के बीच हुआ। जिसमे फाइनल मुकाबले में गोल्ड मेडलिस्ट आर्यन शर्मा विजयी होकर अजमेर केसरी का खिताब अपने नाम किया! कुश्ती फाइनल के अतिथि गुलाबपुरा पूर्व पालिकाध्यक्ष धनराज गुर्जर ने बताया कि कुश्ती हमारी सांस्कृतिक विरासत,अनुशासन और आत्मबल का प्रतीक है।” “यह मिट्टी से जुड़ा पारंपरिक खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।” इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष धनराज गुर्जर ने जगतपिता ब्रह्मा जी के दर्शन कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष हरीश शर्मा,पार्षद गोपुमल मैठाणी, रंगलाल जाट, विकास मेवाड़ा, राजू वर्मा, गौतम आंचलिया, पंकज जाट,रणजीत नाथ,महेंद्र नाथ,देवकरण योगी सहित मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News