आगूंचा ग्राम मे पूर्णाहुति के साथ श्री मद् भागवत कथा का हुआ समापन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) ग्राम आगूंचा मे ग्रामवासियों द्वारा आयोजित की जा रही श्री मद् भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन। गांव मे स्थित श्री देवनारायण मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा 30 अक्टूबर से शुरू हुई थी श्रीमद् भागवत कथा का कथा व्यास पंडित पवनकुमार शास्त्री जी द्वारा वाचन किया गया। बुधवार को पूर्णाहुति के साथ कथा का समापन हुआ। इस अवसर पर श्री देव महिला मित्र मंडल आगूंचा, रामधन माली, कैलाश गुर्जर, दीपक माली, महादेव गुर्जर, कन्हैया लाल गुर्जर, कैलाश माली,सुखदेव भोपाजी सहित कई ग्रामवासी, श्रद्धालु मौजूद थे। कथा के समापन के बाद महाआरती एवं महाप्रसाद का वितरण किया गया।
आगूंचा ग्राम मे पूर्णाहुति के साथ श्री मद् भागवत कथा का हुआ समापन।
Leave a comment
Leave a comment


