556 वे गुरु पर्व , गुरु नानक जयंती, सर्व सिंधीसमाज द्वारा हर्षौल्लास से मनाई गई।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) श्री गुरुनानक देव जी की जयंती पर सिंधी समाज द्वारा प्रातः काल 5:00 से ही पूज्य झूलेलाल मंदिर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया है, जिसमें सिंधी समाज के महिला, पुरुष बच्चे सभी ने गुरुनानक देव जी के जयकारों के साथ, मधुर भजन गाते हुए आतिशबाजी के साथ झूलेलाल घाट नगर पालिका तक प्रभात फेरी निकाली, जिसका समापन पूज्य झूलेलाल मंदिर पर हुआ , जहां गुरु जी की अरदास के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ एवं तत्पश्चात समस्त संगत ने मिलजुल कर प्रसादी के रूप में जलपान , अल्पाहार किया
प्रातः 11 बजे से झूलेलाल मंदिर में गुरु जी के भजन कीर्तन एवं प्रवचन का कार्यक्रम रखा गया , जो गुरुजी के भोग, पल्लव एवं अरदास के साथ सम्पन्न हुआ, तत्पश्चात दोपहर 2:00 बजे बाद सर्व सिंधी समाज ने लंगर में भाग लेकर भोजन प्रसादी ग्रहण की।
सायंकालीन कार्यक्रम में भजन संध्या का आयोजन किया गया जहां सिंधी समाज के बच्चों एवं महिलाओं, पुरुषों के लिए सिंधी हस्ताक्षर, सिंधी क्विज ,सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत सेवा समिति अध्यक्ष जीवतराम मेंठानी, पूर्व पालिका अध्यक्ष चेतन पेशवानी, लीलाराम चंदवानी, किशोर राजपाल के साथ समस्त सिंधी समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का समापन गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस मनाकर, केक काटकर , भजन गाकर आतिशबाजी द्वारा संपन्न हुआ I
556 वे गुरु पर्व , गुरु नानक जयंती, सर्व सिंधीसमाज द्वारा हर्षौल्लास से मनाई गई।
Leave a comment
Leave a comment


