वाल्मीकि समाज ने सौंपा ज्ञापन — श्मशान घाट में शीघ्र डाली जाएगी पानी की पाइपलाइन नगरपालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने किया समाज के नव नियुक्त अध्यक्ष गोपाल घूसर का सम्मान, तत्परता से दिए कार्य आदेश — मोनू सुरेश छीपा चीफ एडिटर, द वॉयस ऑफ़ राजस्थान

Published On:

Date:

वाल्मीकि समाज ने सौंपा ज्ञापन — श्मशान घाट में शीघ्र डाली जाएगी पानी की पाइपलाइन
नगरपालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने किया समाज के नव नियुक्त अध्यक्ष गोपाल घूसर का सम्मान, तत्परता से दिए कार्य आदेश

— मोनू सुरेश छीपा
चीफ एडिटर, द वॉयस ऑफ़ राजस्थान

भीलवाड़ा, 6 नवंबर 2025।
वाल्मीकि समाज विकास सेवा समिति की ओर से नव नियुक्त अध्यक्ष गोपाल घूसर एवं समाज के वरिष्ठ जनों ने गुरुवार को नगरपालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी को वाल्मीकि समाज के श्मशान घाट में पानी की पाइपलाइन डलवाने हेतु ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने नव नियुक्त अध्यक्ष गोपाल घूसर का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ज्ञापन पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उन्होंने वाटर बॉक्स के प्रभारी अधिकारी से मोबाइल पर संपर्क कर पाइपलाइन कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के आदेश दिए।

इस पहल पर समाज के वरिष्ठ सदस्य भंवर भारती घूसर, सुरेश चंद्र घूसर, शांति प्रकाश घूसर, राजेश कुमार घूसर, अनिल कुमार घूसर, पुष्पेंद्र कुमार घूसर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने रघुनंदन सोनी का आभार व्यक्त किया और उनके त्वरित निर्णय की सराहना की।

इस अवसर पर वाल्मीकि समाज विकास सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल घूसर ने कहा कि समाज हित के विकास कार्यों को शासन-प्रशासन, विधायक कोष एवं सांसद कोष से सहयोग लेकर पूरा किया जाएगा। समाज की एकजुटता और सौहार्दपूर्ण समन्वय से विकास कार्यों को आगे बढ़ाना ही समिति का उद्देश्य है।

उन्होंने अंत में नगरपालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी का समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

— मोनू सुरेश छीपा
चीफ एडिटर, द वॉयस ऑफ़ राजस्थान

Leave a Comment

Related News