भीलवाड़ा में इंदौर सांसद शंकर लालवानी का भव्य स्वागत — सिंधी समाज ने की शिष्टाचार भेंट, सामाजिक व जनसेवा कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा
— मोनू सुरेश छीपा
चीफ एडिटर, द वॉयस ऑफ़ राजस्थान
भीलवाड़ा।
इंदौर सांसद शंकर लालवानी के अल्प प्रवास पर भीलवाड़ा पहुंचने पर सिंधी समाज के कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता विनोद झुरानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद का अभिनंदन किया।
पंकज आडवाणी ने बताया कि प्रवास के दौरान सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने सांसद लालवानी से शिष्टाचार भेंट की, जिसमें सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
सांसद शंकर लालवानी ने सभी के स्नेह और स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिंधी समाज सदैव राष्ट्र निर्माण और समाजसेवा में अग्रणी रहा है। उन्होंने युवाओं से संगठन को सशक्त बनाने और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
इस अवसर पर पार्षद किशोर सोनी, मनीष सबदानी, किशोर लखवानी, मनीष जेठानी, कमल वेशनानी, हिमांशु मानवानी, यश झूरानी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता और उत्साह से भरा रहा।
— मोनू सुरेश छीपा
चीफ एडिटर, द वॉयस ऑफ़ राजस्थान


