सरकारी स्कूल की टूटी दीवार बनी खतरा — कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, प्रशासन बना मौन दर्शक स्थानीय लोगों ने जताई चिंता, कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई मरम्मत

Published On:

Date:

मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141

सरकारी स्कूल की टूटी दीवार बनी खतरा — कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, प्रशासन बना मौन दर्शक
स्थानीय लोगों ने जताई चिंता, कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई मरम्मत

भीलवाड़ा।
शहर के राजेंद्र मार्ग स्थित सरकारी विद्यालय की जर्जर दीवार स्थानीय निवासियों और विद्यार्थियों के लिए खतरा बन गई है। नगर निगम कार्यालय के निकट स्थित इस विद्यालय की दीवार लंबे समय से टूटी हुई है तथा कई स्थानों पर उसमें गहरी दरारें और ईंटों का झड़ना देखा जा सकता है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि दीवार की खतरनाक स्थिति की सूचना कई बार स्कूल प्रशासन और संबंधित विभागों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विद्यालय के समय में बच्चे अक्सर इसी दीवार के पास से गुजरते और खेलते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा पर लगातार संकट बना हुआ है।

निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते दीवार की मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं किया गया, तो किसी भी दिन गंभीर हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर दीवार की मरम्मत करवाने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

— मोनू सुरेश छीपा
चीफ एडिटर, द वॉयस ऑफ़ राजस्थान

Leave a Comment

Related News