गोवंश को बचाने के चक्कर में कार पूल से टकराई पति पत्नी की मौत गांव में छाया मातम
संवाददाता प्रभुलाल लोहार
भीलवाड़ा जिले के शंभूगढ़ थाना क्षेत्र नेशनल हाईवे 148 डी पर गुरुवार सुबह 5 बजे के लगभग एक दर्दनाक हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई जानकारी के अनुसार कार के सामने अचानक गौवंश आ गया जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने कार का नियंत्रण खो दिया इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पुल की दीवार से जा टकराई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया हादसे में करेड़ा क्षेत्र के डोड़खेड़ा गांव निवासी शांतिलाल लोहार उम्र 55 व उनकी पत्नी पुष्पा लोहार 50 वर्ष बेटा राकेश लोहार पुत्रवधु सीमा लोहार अंजुल लोहार और अभिषेक लोहार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने शांतिलाल और उनकी पत्नी पुष्पा को मृत घोषित कर दिया व बेटे राकेश लोहार व पत्नी और पोते पोती का प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी पुलिस दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया


