गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में विशेष दीवान का आयोजन
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) जगत गुरु, धन धन सतगुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश दिवस पर गुरुवार को श्री गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु ग्रन्थ साहिब जी के सान्निध्य में जप जी साहिब एवं सुखमणी साहिब के पाठ हुए।रागी जत्थों द्वारा प्रस्तुत “कल तारण गुरु नानक आया, सतगुरु नानक प्रकट होया, नानक नाम चढ़दी कला” जैसे शब्द कीर्तन ने संगत को भक्ति भाव से अभिभूत कर दिया।रात्रि 8.00 बजे देश, समाज की चढ़दी कला और आपसी प्रेम-भाईचारे की अरदास की गई। तत्पश्चात गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें सभी धर्मावलंबियों ने भाग लिया और गुरु ग्रन्थ साहिब जी को मत्था टेककर प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर विजयनगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी BGPC के प्रधान धर्मवीर सिंह टुटेजा, सचिव सिमर प्रीत सिंह टुटेजा एवं खजांची गुरबख्श सिंह सलूजा ने सभी धर्मप्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं “किरत करो,नाम जपो, वंड छको” पर प्रकाश डाला और संगत को इन्हें जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में विशेष दीवान का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment


