वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर साइकिल रैली का आयोजन।

Published On:

Date:

वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर साइकिल रैली का आयोजन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) राजकीय बालिका विधालय मे वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय बालिका विद्यालय में राष्ट्र भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे एसडीएम दिव्यराज सिंह चुंडावत व थानाधिकारी हनुमान सिंह चौधरी ने राष्ट्रगीत के महत्व एवं उसकी ऐतिहासिक भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। बाद मे साइकिल रैली आयोजन हुआ, जिसमे थानाधिकारी, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली के माध्यम से वंदे मातरम गीत के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं राष्ट्र जागरण में महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। रैली शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई निकाली। वंदे मातरम गीत ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वतंत्रता सेनानियों के लिए यह गीत प्रेरणा का प्रमुख स्रोत रहा। थाना अधिकारी चौधरी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को सुदृढ़ करना है।

Leave a Comment

Related News