गणेश कोलोनी वासियो का क्षतिग्रस्त रोड की उडती धूल मिट्टी से जीना हुआ मुस्किल, महिलाओ ने जाम लगाया।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) नगरपालिका के गणेश कोलोनी वासियो ने रेलवे लाइन के पास वाले क्षतिग्रस्त रोड से उडने वाली धूल मिट्टी से परेशान होकर अंडरब्रिज धूणी रोड पर जाम लगाकर आक्रोश प्रकट किया व पालिका हाय हाय के नारे लगाऐ। बारिश के मौसम से पूर्व अंडर ब्रिज से लेकर धूणी तक सड़क निर्माण किया गया था, जो बारिश से पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर खड्डों व मिट्टी में तब्दील हो गई ।
नगर पालिका द्वारा टूटी हुई सड़क पर प्रतिदिन पानी के टैंकर डलवा कर उड़ती हुई धूल मिट्टी को रोकने का प्रयास किया जा रहा है, जो नाकाफी है। वार्ड संख्या 5 गणेश कॉलोनी की महिलाओ ने उड़ती हुई धूल मिट्टी से परेशान होकर मार्ग पर बांस बलिया लगाकर जाम लगा दिया, छोटे बच्चों सहित महिलाओं ने नगर पालिका हाय-हाय के नारे लगाए।
महिलाओं की मांग है कि जल्दी से जल्दी सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि धूल मिट्टी से होने वाली परेशानी से राहत मिले, वही मिट्टी से होने वाले नुकसान पर अंकुश लगाया जा सके।
वार्ड पांच की महिला वंदना सोनी ने कहा कि, खाना बनाते समय मिट्टी, चाय पीते समय बर्तनों में मिट्टी, रसोई में मिट्टी, घर में मिट्टी से हम परेशान है । समय रहते यदि जल्दी इस सड़क को नहीं बनाया गया तो इसके परिणाम प्रशासन को भूगतने होंगे।
गणेश कोलोनी वासियो का क्षतिग्रस्त रोड की उडती धूल मिट्टी से जीना हुआ मुस्किल, महिलाओ ने जाम लगाया।
Leave a comment
Leave a comment


