भीलवाड़ा संवाद दिनांक : 7 नवम्बर 2025 | स्थान : शाहपुरा (भीलवाड़ा) 23 दिसम्बर को होगा श्री केसरी सिंह बारहठ की मूर्ति का लोकार्पण समारोह बसंत कुमार वैष्णव बने आयोजन समिति के अध्यक्ष — देवखेडा में ग्रामसभा में बनी सर्वसम्मति ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

 

 


📰 भीलवाड़ा संवाद
दिनांक : 7 नवम्बर 2025 | स्थान : शाहपुरा (भीलवाड़ा)

23 दिसम्बर को होगा श्री केसरी सिंह बारहठ की मूर्ति का लोकार्पण समारोह

बसंत कुमार वैष्णव बने आयोजन समिति के अध्यक्ष — देवखेडा में ग्रामसभा में बनी सर्वसम्मति

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा। क्रांतितीर्थ देवखेडा स्थित चारभुजा मंदिर परिसर में सोमवार शाम 8 बजे बारहठ स्मारक समिति शाहपुरा की बैठक समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में ग्रामवासियों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

बैठक की प्रस्तावना संस्थान सचिव कैलाश जड़ावत ने रखी और बताया कि देवखेडा वही ऐतिहासिक भूमि है जहाँ के क्रांतिकारी बारहठ बंधुओं ने राजपुताना (राजस्थान) की आजादी के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। इन्हीं के योगदान के चलते भारत सरकार ने देवखेडा को धरोहर एवं आदर्श ग्राम के रूप में घोषित किया है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राजकीय केसरी सिंह बारहठ विद्यालय में 23 दिसम्बर 2025 को श्री केसरी सिंह बारहठ मूर्ति अनावरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम की सफलता हेतु आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें —

👉 अध्यक्ष : बसंत कुमार वैष्णव
👉 सचिव : प्रेमराज खारोल
👉 सदस्य : देवकिशन खारोल, उगमा गाडरी, बरदु जाट, मदन खारोल, शिवराज जाट, माधवदास, धन्ना गाडरी, सांवरा खारोल, बद्री खारोल, गोपाल गाडरी, जगदीश गाडरी आदि।

बैठक में मुख्य सड़क से विद्यालय तक सड़क मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था और संपूर्ण सफाई अभियान का प्रस्ताव पारित किया गया, जिसे ग्राम पंचायत के सहयोग से शीघ्र पूरा किया जाएगा।

कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों से अनुमोदन व संपर्क की जिम्मेदारी समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़ को सौंपी गई। इस संदर्भ में शीघ्र ही विधायक डॉ. लालाराम बैरवा से मार्गदर्शन लेकर योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

ज्ञात रहे कि यह स्मारक नरपत सिंह, शैतान सिंह और चंदन सिंह बारहठ के सहयोग से, शहीद प्रताप सिंह बारहठ संस्थान की देखरेख में तैयार किया जा रहा है।


 

Leave a Comment

Related News