वेदांत साधकाश्रम मे चल रहे 11 दिवसीय 20 वां भैरव जयंती महोत्सव मे विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय कृष्णा कोलोनी मे स्थित वेदांत साधकाश्रम में चल रहे 11 दिवसीय, 20 वां भैरव जयंती महोत्सव के कार्यक्रम में छट्वें दिन उत्सव कार्यक्रम में रामायण जी का पूजन करके भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया, फिर दाता श्री कालभैरव एवं माँ भगवती राजराजेश्वरी का आवाहन पूजन अर्चन करके यज्ञशाला में शतचंडी हवन यजमान द्वारा पूर्ण किया गया तथा शाम मे सरयू मां की पुण्य स्मृति में 101 माताओं भोजन आयोजन करवा कर शोल भेंट की गई। साधकाश्रम के पंडित मधुसूदन दाधीच ने बताया की सनातन धर्म के सिद्धांतों के स्थापन,वर्धन,रक्षण के हेतु ये यज्ञ,अनुष्ठान, वैदिक ब्राह्मणों द्वारा वेद पुराण मंत्र का पठन पाठन कराए जाए है, परन्तु हम सनातनियों की उदासीनता ही सनातन सिद्धांतों के लिए सोचने का विषय है।सनातन की बाते करना अलग होता है और सनातन के लिए काम करना अलग। सब लोगों के सहयोग से आयोजित हो रहे ये कार्य केवल सनातन के लिए है, इन विपरीत परिस्थितियों में ऐसे कार्य सनातन को पुष्ट करते है।केवल नाम प्रसिद्धि के लिए काम करने से सनातन को बल नहीं मिल सकता।हम सनातनियों को सब ईगो छोड़कर ऐसे होने वाले सनातन कार्यों के लिए उत्साह वर्धन करने के लिए आगे आना चाहिए।
वेदांत साधकाश्रम मे चल रहे 11 दिवसीय 20 वां भैरव जयंती महोत्सव मे विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित
Leave a comment
Leave a comment


