हाईवे 758 पर गुरला चौराहा हुआ अतिक्रमण मुक्त — दुर्घटना बचाव हेतु पुलिस और टोल प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई हाईवे किनारे लगी रेहड़ियां और लॉरियां हटाईं, यातायात सुचारू — आमजन ने ली राहत की सांस

Published On:

Date:

हाईवे 758 पर गुरला चौराहा हुआ अतिक्रमण मुक्त — दुर्घटना बचाव हेतु पुलिस और टोल प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई
हाईवे किनारे लगी रेहड़ियां और लॉरियां हटाईं, यातायात सुचारू — आमजन ने ली राहत की सांस

गुरला (सत्यनारायण सेन)।
भीलवाड़ा–राजसमंद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 758 पर गुरला गांव के समीप लंबे समय से शोल्डर पर लगी रेहड़ियों और लॉरियों से यातायात में अव्यवस्था और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। शनिवार को टोल प्रशासन और कारोई थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हाईवे के किनारे लगे अवैध ठेले-रेहड़ी एवं वाहन हटवाए और मार्ग को पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त किया।

गुरला चौराहा क्षेत्र में फल, अमरूद, सिंघाड़ा, कचौरी, समोसा, पानीपुरी आदि की लारियां हाईवे के एक किनारे पर लंबे समय से लगी रहती थीं। इससे आने-जाने वाले वाहनों की अनाधिकृत पार्किंग होती थी, जिससे किसी भी समय बड़ा सड़क हादसा हो सकता था।

संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए गुरला टोल प्रशासन ने कार्रवाई की पहल की और कारोई थाना पुलिस की सहायता से अभियान चलाया। इस दौरान लारी संचालकों को समझाइश देकर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटवाया गया।

संयुक्त दल ने किया निरीक्षण
कार्रवाई के दौरान थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, नरपत सिंह, बनवारी लाल, नरेन्द्र सिंह, कन्हैयालाल गुर्जर, हाईवे प्लाजा मैनेजर आनंद सिन्हा, सेफ्टी मैनेजर प्रदीप जी, पेट्रोलिंग अधिकारी सिंटू खारोल, चालक कोमल सिंह, लखन हरिजन एवं लोकेश चौधरी सहित टोल स्टाफ की टीम मौजूद रही।

हाईवे क्लियर होने से अब वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई है और दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आई है।

स्थानीय लोगों ने जताया आभार
ग्रामीणों और वाहन चालकों ने टोल प्रशासन एवं पुलिस विभाग की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल यातायात व्यवस्थित हुआ है, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी काफी हद तक समाप्त हो गई हैं।

👉 प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे अनाधिकृत वाहन पार्किंग या ठेला लगाने से बचें ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

शोल्डर से लॉरी हटने पर क्लियर रोड

Leave a Comment

Related News