बजरी माफिया की दबंगई — सरपंच पति को कार से कुचलने की कोशिश, सूझबूझ से बची जान गंगापुर थाना क्षेत्र का मामला — आरोपी रमेश चंद्र जाट के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ग्रामीणों ने की कड़ी निंदा

Published On:

Date:

बजरी माफिया की दबंगई — सरपंच पति को कार से कुचलने की कोशिश, सूझबूझ से बची जान
गंगापुर थाना क्षेत्र का मामला — आरोपी रमेश चंद्र जाट के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ग्रामीणों ने की कड़ी निंदा

गंगापुर (प्रभुलाल लोहार)।
भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को बजरी माफिया की दबंगई उस समय सामने आई जब सहाड़ा पंचायत समिति के सातलियास ग्राम पंचायत की सरपंच सीमा देवी जाट के पति कमलेश चौधरी को अवैध बजरी कारोबार में लिप्त लोगों ने जान से मारने का प्रयास किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को किसी कार्य से बाहर निकले कमलेश चौधरी पर एक कार सवार व्यक्ति ने तेज रफ्तार से गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। चौधरी ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

कमलेश चौधरी ने बताया कि घटना के दौरान कार चालक की पहचान रमेश चंद्र जाट निवासी सहाड़ा के रूप में की गई है, जो अवैध बजरी के कारोबार में सक्रिय है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी बजरी खनन रोकने के प्रयासों के चलते उन्हें कई बार धमकियां दी गई थीं।

इस घटना के बाद पीड़ित कमलेश चौधरी ने गंगापुर थाना में आरोपी रमेश चंद्र जाट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से मांग की है कि अवैध बजरी खनन और इसमें लिप्त माफियाओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

👉 ग्रामीणों ने कहा कि यदि ऐसे तत्वों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन से अपेक्षा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Leave a Comment

Related News