“दूध किंग” पशु आहार प्लांट का हुआ शुभारंभ — पशुपालन क्षेत्र में नया आयाम जोड़ने की दिशा में कदम
महंत लवकुश दास महाराज, पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर सहित अनेक गणमान्य रहे उपस्थित
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)।
निकटवर्ती आगूंछा–रूपाहेली मार्ग स्थित देवपुरा गांव में शनिवार को स्वर्गीय अभिनेता देव फिल्म के दुदाराम गुर्जर एवं देवराज गुर्जर के सौजन्य से “दूध किंग पशु आहार प्लांट” का विधिवत शुभारंभ किया गया। समारोह का आयोजन धार्मिक व सामाजिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर महंत 1008 लवकुश दास जी महाराज, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर, राज्यपाल कर्नाटक के ओएसडी शंकर गुर्जर (देवरिया), प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, भामाशाह पप्पू वैष्णव, कैलाश गुर्जर (सिंगर), लक्ष्मण गुर्जर, लालचंद मेवाड़ा और सत्तू भोपा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत देवराज गुर्जर द्वारा माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “दूध किंग” पशु आहार प्लांट की स्थापना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण आहार उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय पहल है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
आयोजन स्थल पर ग्रामीणों और पशुपालकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।
👉 अतिथियों ने संयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह प्लांट पशुपालन क्षेत्र में नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।



