लुलास रामद्वारा में रामस्नेही संतों को संघ साहित्य भेंट
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर गृह संपर्क अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम
✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे गृह संपर्क अभियान के तहत रविवार को संघ कार्यकर्ताओं ने लुलास स्थित अंतरराष्ट्रीय श्री रामस्नेही संप्रदाय के रामद्वारा ओदी आश्रम पहुंचकर संत निर्मल राम महाराज एवं संत राम विश्वास रामस्नेही से भेंट की।
कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर दोनों संतों को संघ का साहित्य भेंट किया और अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी।
संत निर्मल राम महाराज ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि “समस्त हिंदू समाज को संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।” उन्होंने कहा कि संघ का यह प्रयास समाज में एकता और जागरूकता का संदेश देता है।


