204 पेशनरों का जीवित प्रमाण पत्र आवेदन जमा किया गया, पेंशनर मंच द्वारा।

Published On:

Date:

204 पेशनरों का जीवित प्रमाण पत्र आवेदन जमा किया गया, पेंशनर मंच द्वारा।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव)स्थानीय श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में पेंशनर मंच द्वारा जीवित प्रमाण पत्र शिविर एवं दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया।मीडिया प्रभारी राजेंद्र जोशी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष नवंबर में पेंशनर और पारिवारिक पेंशन को सत्यापित करने हेतु जीवित प्रमाण पत्र देना पड़ता है जिसके लिए पेंशनर्स को राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित कर प्रमाण पत्र उपकोष कार्यालय में जमा करना पड़ता है,
पेंशनर मंच की ओर से सभी की सुविधा हेतु राजपत्रित अधिकारियों को सेवा हेतु आग्रह करने पर उन्होंने अपनी सेवाएं शिविर में दी, जहां उपस्थित बड़ी संख्या में पेंशनर द्वारा जीवित प्रमाण पत्र बनवाकर एकत्रित किए गए। उपकोष कार्यालय से संतोष सोनवाल ने बताया कि इन सभी को ऑनलाइन कर कर किया जाएगा जिससे कि पेंशनर को पेंशन समय पर मिलती रहे ।
राजपत्रित अधिकारियों में प्रधानाचार्य शंभू दयाल सेन, हिम्मत सिंह राठौड़, सुभाष आमेटा,आशीष अजमेरा ने अपनी सेवाएं प्रदान की । उप कोष कार्यालय मुकेश बलाई द्वारा प्रमाण पत्र संग्रह किया गया।
पेंशनर मंच संरक्षक सत्यनारायण अग्रवाल ने सभी पेंशनर्स को प्रदान की जाने वाली सुविधा हेतु राजपत्रित अधिकारियों एवं कोष कार्यालय का आभार ज्ञापित किया। 204 पेंशनर के आवेदन फार्म जमा किए गए।
पेंशनर्स की सेवार्थ रिक्त प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाकर भरने और जमा करने में सचिव अब्दुल दाऊद,कोषाध्यक्ष कैलाश लड्ढा, जमना लाल टेलर, किशोर राजपाल,खुमान सिंह, अशोक जायसवाल,कैलाश त्रिवेदी, महावीर मूंदड़ा, बनारसी दास खंडेलवाल आदि ने सेवाएं प्रदान की।

Leave a Comment

Related News