बिहार चुनाव में एनडीए को मिलेगी सफलता — सांसद अग्रवाल जनकपुर में माँ जानकी के दरबार में की पूजा, बिहार में नीतीश सरकार के विकास कार्यों पर जताया विश्वास ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

बिहार चुनाव में एनडीए को मिलेगी सफलता — सांसद अग्रवाल
जनकपुर में माँ जानकी के दरबार में की पूजा, बिहार में नीतीश सरकार के विकास कार्यों पर जताया विश्वास

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। सांसद अग्रवाल पिछले एक माह से बिहार चुनाव की कमान संभाले हुए थे और उन्होंने सीतामढ़ी जिले में रहकर व्यापक चुनाव प्रचार किया।

चुनाव प्रचार थमने के बाद सांसद अग्रवाल ने जनकपुर (नेपाल) स्थित माँ जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना कर बिहार चुनाव में एनडीए की सफलता की कामना की। उन्होंने जनक महल और धनुषा जैसे पौराणिक स्थलों के दर्शन भी किए।

सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि अग्रवाल ने अपने चुनावी अनुभव साझा करते हुए कहा कि “बिहार की जनता सुशासन में विश्वास करती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अभूतपूर्व विकास हुआ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने राज्य को हर स्तर पर सहयोग दिया है। यही कारण है कि जनता एक बार फिर एनडीए को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।”

Leave a Comment

Related News