मंगलमय क्षणों का साक्षी बनेगा विजयनगर — मुनि श्री अनुपम सागर ससंघ के स्वागत में श्रावक बिछाएंगे पलक पांवड़े 12 नवम्बर को होगा भव्य स्वागत, 13 से प्रारंभ होंगे त्रिदिवसीय महामहोत्सव के आयोजन ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

मंगलमय क्षणों का साक्षी बनेगा विजयनगर — मुनि श्री अनुपम सागर ससंघ के स्वागत में श्रावक बिछाएंगे पलक पांवड़े
12 नवम्बर को होगा भव्य स्वागत, 13 से प्रारंभ होंगे त्रिदिवसीय महामहोत्सव के आयोजन

मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

विजयनगर। धर्मनगरी विजयनगर बुधवार, 12 नवम्बर को एक अत्यंत मंगलमय क्षण की साक्षी बनेगी, जब परम पूज्य आचार्यशिरोमणि पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य जैनत्व संस्कार शिरोमणि, वात्सल्य दिवाकर मुनि श्री 108 अनुपम सागर महाराज एवं मुनि श्री 108 निर्मोह सागर महाराज संघस्थ का विजयनगर आगमन होगा।

सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष सुनील कोठारी ने बताया कि मुनि श्री का विहार जहाजपुर से विजयनगर की ओर जारी है। बुधवार प्रातः मुनि श्री कोठिया से गुलाबपुरा की ओर विहार करेंगे, जहां उनकी आहारचर्या होगी। दोपहर 3 बजे मुनि श्री गुलाबपुरा से प्रस्थान करेंगे। गुलाबपुरा-विजयनगर मार्ग स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर सकल जैन समाज द्वारा मुनि श्री ससंघ का भव्य स्वागत किया जाएगा।

इसके पश्चात मुनि श्री का अभिनंदन जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ सथाना बाजार स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर तक पहुंचेगा।

श्री दिगंबर जैन नवयुवक मंडल बिजयनगर के मंत्री एवं आयोजन समिति के प्रचार-प्रसार मंत्री अक्षत जैन ने बताया कि मुनि श्री की भव्य अगवानी सायंकालीन बेला में होगी। इसके साथ ही 13 नवम्बर से त्रिदिवसीय महामहोत्सव का शुभारंभ होगा।

गुरुवार, 13 नवम्बर की प्रातः 8:15 बजे श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, सथाना बाजार से शोभायात्रा निकलेगी जो संजयनगर रोड स्थित श्री 1008 शांतिनाथ जिनायतन मंदिर पहुंचेगी। यहीं मुनि श्री ससंघ द्वारा श्री चंद्रलोक का लोकार्पण किया जाएगा, जिसके अंतर्गत त्रिदिवसीय धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।

मुनि श्री के प्रवचन सभाओं एवं **विधान पात्रों के

Leave a Comment

Related News