देवखेड़ा में महिला सभा आयोजित, चारागाह विकास कार्य का शुभारंभ
सामूहिक सहभागिता से चारागाह संरक्षण एवं प्रबंधन की दिशा में उठाया कदम
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
देवखेड़ा (ग्राम पंचायत डाबला कचरा)। राजस्व ग्राम देवखेड़ा स्थित चारागाह क्षेत्र में धौलायी का देव नारायण भगवान के स्थान पर महिला सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधिविधानपूर्वक चारागाह भूमि पूजन कर चारागाह विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चारागाह समिति सदस्य सीमा देवी खारोल ने की इस दौरान राजीविका विभाग से क्लस्टर मैनेजर पदम कंवर, एरिया कोऑर्डिनेटर पिंकू लोहार एवं पोषण सखी सुनीता वैष्णव ने महिलाओं को विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
चारागाह भूमि विकास समिति देवखेड़ा की अध्यक्ष नंदू देवी भील, सदस्य प्रेमराज खारोल, बरदु जाट, माधु दास सहित ग्राम की अनेक महिलाओं ने चारागाह की सुरक्षा, विकास एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी लेने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के संदर्भ व्यक्ति दिलीप वैष्णव रहे, जिन्होंने आयोजन के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


