थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए 7 दिसंबर को होगा रक्तदान शिविर — ई ब्लॉक वैशाली नगर में किया गया डोर-टू-डोर प्रचार
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
जयपुर। थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सहायता के उद्देश्य से आगामी 7 दिसंबर को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर का ई ब्लॉक, वैशाली नगर में सदस्यों द्वारा डोर-टू-डोर प्रचार किया गया एवं पोस्टर लगाए गए।
संस्था अध्यक्ष विनीत शर्मा और भंवरलाल जांगिड़ ने बताया कि थैलेसीमिया बीमारी से ग्रसित बच्चों को हर 15 दिन में जीवनभर रक्त चढ़ाना पड़ता है, इसलिए समाज के सहयोग से यह पहल की जा रही है।
यह रक्तदान शिविर “अच्छाई संस्था” एवं “स्वच्छ भारत अभियान समिति” के संयुक्त तत्वावधान में 7 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। स्थान — शिव मंदिर पार्क, ई ब्लॉक, वैशाली नगर, जयपुर।
शिविर में दुर्लभजी ब्लड बैंक और थैलेसीमिया चिल्ड्रन सोसाइटी का सहयोग रहेगा।
प्रचार अभियान के दौरान भंवरलाल जांगिड़, विनीत शर्मा, रेनू जैन, प्रेम साहनी, ओमप्रकाश खोलिया, राकेश खटवा, दीपक रावत, प्रीति जांगिड़, प्रदीप जांगिड़ एवं संदीप जांगिड़ सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।



