जीवन शैली परिवर्तन अभियान के अंतर्गत बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया बनेड़ा में चिकित्सा एवं आयुर्वेद विभाग की संयुक्त पहल, नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई

Published On:

Date:

जीवन शैली परिवर्तन अभियान के अंतर्गत बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
बनेड़ा में चिकित्सा एवं आयुर्वेद विभाग की संयुक्त पहल, नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई

बनेड़ा (के.के. भंडारी)। जीवन शैली परिवर्तन अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुंशी में छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम चिकित्सा विभाग और आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय मुंशी के प्रभारी डॉ. सरफराज अली खान ने बताया कि यह शिविर उपखंड अधिकारी बनेड़ा श्रीकांत व्यास और उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा डॉ. महाराज सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस दौरान बालिकाओं की हीमोग्लोबिन जांच एवं वजन मापन कार्य एएनएम बबीता झाझडिया और आयुर्वेद नर्स मनराज जाट द्वारा किया गया। साथ ही मनराज जाट ने आयुर्वेदिक दवाइयों का वितरण भी किया।

कार्यक्रम में एएनएम बबीता झाझडिया ने उपस्थित छात्राओं और शिक्षकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई। वहीं वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बालिकाओं द्वारा राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” सामूहिक रूप से गाया गया।

इस अवसर पर आशा सहयोगिनी शकीला बानो और मंजू पाल ने आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Leave a Comment

Related News