सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज शाहपुरा के चुनाव सम्पन्न दिनेश शुक्ला बने औदीच्य समाज शाहपुरा के अध्यक्ष ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Updated On:

Date:

🚩जय श्री गोविंद माधव🚩
सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज शाहपुरा के चुनाव सम्पन्न
दिनेश शुक्ला बने औदीच्य समाज शाहपुरा के अध्यक्ष

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा। सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज शाहपुरा की पांच वर्ष की अवधि पूर्ण होने पर समाज की सामूहिक बैठक कृपा शंकर गुजराती की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक की शुरुआत समाज के उन सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई जिन्हें पिछले पांच वर्षों में समाज ने खो दिया। सभी उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विगत कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समाज की सर्वसम्मति से दिनेश शुक्ला को अध्यक्ष एवं अनिल दत्त पोंड्रिक को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार रही —

  • कोषाध्यक्ष: हेमंत दत्त पोंड्रिक
  • सचिव: रवि दत्त पोंड्रिक
  • सह सचिव: नीरज मेहता
  • सदस्य: प्रभा शंकर गुजराती, प्रदीप शर्मा, नवीन शुक्ला, गिर्राज उपाध्याय, मुकेश शुक्ला, निशांत व्यास

बैठक में समाज की एकता, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक उत्थान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Comment

Related News