🌼 मुनि श्री अनुपम सागर जी महाराज ससंघ के मंगल प्रवेश से महका ग्राम राज्यास 🌼
आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मुनि संघ का हुआ भव्य स्वागत
✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा (राज्यास)। आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य, जैनत्व संस्कार शिरोमणि मुनि श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 निर्मोह सागर जी महाराज ससंघ का मंगलवार, 11 नवम्बर की प्रातः बेला में ग्राम राज्यास में मंगल प्रवेश हुआ।
इस अवसर पर स्थानीय सकल दिगंबर जैन समाज के पवन गोधा एवं महावीर गोधा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुनि श्री ससंघ का विहार जहाजपुर से विजयनगर की ओर गतिमान है। आज प्रातः ग्राम अरनिया से विहार करते हुए ससंघ का राज्यास में प्रवेश हुआ, जहां समाजजनों ने भव्य शोभायात्रा के साथ मुनि श्री का स्वागत कर उन्हें दिगंबर जैन मंदिर परिसर तक पहुंचाया।
मंदिर परिसर में मुनि श्री के पाद प्रक्षालन उपरांत मूलनायक भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई। इस पावन अवसर का लाभ रतनलाल, भागचंद, महेंद्रकुमार, जीराजकुमार, पवनकुमार, प्रकाश, कमल, महावीर, विमल, नीरज, सौरभ, ऋषभ, अतिवीर, वीर सहित समस्त गोधा परिवार ने प्राप्त किया।
पवन गोधा ने बताया कि समाजजनों द्वारा मुनि श्री ससंघ को शीतकालीन प्रवास हेतु श्रीफल भेंट किया गया। तत्पश्चात मुनि श्री के प्रवचन एवं आहारचर्या का आयोजन हुआ। दोपहर में मुनि श्री ससंघ का ग्राम राज्यास से ग्राम कोठियां की ओर मंगल विहार निर्धारित हुआ।
मंगल प्रवेश समारोह में प्रमुख रूप से पवन गोधा, महावीर गोधा, सुनील कोठारी, सुभाष काशीवाल, धनराज गदिया, पवन काशीवाल, महावीर प्रसाद गोधा, अक्षत जैन, पंडित लादूलाल शाह, प्रभाचंद बड़जात्या, विकास कोठारी, कमलेश पाटनी, अजीत वैद, मोंटू कोठारी, अंशुल गोधा, ऋषभ गोधा, महेंद्र गोधा, टिल्लू पाटोदी, अरिहंत गोधा, मोहित गोधा, संयम काश्लीवाल, रजत जैन, श्रेयांस काशलीवाल, मानदेवी, सरिता गोधा, पुष्पा गोधा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


