🎓 गांधी विद्यालय के विद्यार्थियों ने बोर्ड सृजनात्मक प्रतियोगिता में दिखाया जलवा, बने विजेता 🎉
जिला स्तर पर अनुपमा योगी प्रथम, प्रीति जाट और करिश्मा राठौड़ द्वितीय स्थान पर रहीं
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित बोर्ड सृजनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बापूनगर (भीलवाड़ा) में किया गया। प्रतियोगिता में श्री गांधी विद्यालय, गुलाबपुरा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि कक्षा 12वीं कला वर्ग की छात्रा अनुपमा नाथ योगी ने आशु भाषण प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हें बोर्ड की ओर से प्रमाण पत्र एवं ₹7500 नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
इसी प्रकार, छात्रा प्रीति जाट ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान, जबकि छात्रा करिश्मा राठौड़ ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। दोनों को प्रमाण पत्र एवं ₹6500-₹6500 नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विद्यालय टीम प्रभारी सुश्री विधि मेठानी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विद्यालय का नाम पूरे जिले में ऊँचा किया।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सदस्य लाल साहब सिंह, अरविंद लड्ढा, अरविंद व्यास, राकेश शर्मा, मुकेश सेन, सूर्य प्रकाश गर्ग, निराशा जैन, मोनिका आसोपा, स्वाति शर्मा, कोमल मालवीय सहित सभी शिक्षकों ने विजेता छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं।


