श्रीनगर माहेश्वरी सभा ने सत्कार ग्रुप सोडाणी परिवार को किया सम्मानित
महेश नवमी पर आयोजित रक्तदान शिविर में 1014 यूनिट रक्त संग्रह कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा। श्रीनगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में महेश नवमी पर्व 2025 के अवसर पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में सत्कार ग्रुप सोडाणी परिवार द्वारा समाज सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया गया। स्वर्गीय बाबूजी बंसीलाल सोडाणी की स्मृति में आयोजित इस शिविर में एक ही दिन और एक ही स्थान पर 1014 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
मीडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि इस सराहनीय कार्य को आईडब्ल्यूआर फाउंडेशन, जमशेदपुर द्वारा विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।
इस उपलब्धि पर श्रीनगर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष केदार गगरानी एवं मंत्री संजय जागेटिया के नेतृत्व में सत्कार ग्रुप सोडाणी परिवार को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा समाज सेवा के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर गोविंद सोडाणी, शिव सोडाणी, रघु सोडाणी, लखन सोडाणी सहित माहेश्वरी समाज के रक्तदान शिविर प्रभारी तरुण सोमानी, महेश जाजू, राकेश काबरा एवं अंकित सोमानी उपस्थित रहे।
✍️ प्रस्तुति : मोनू सुरेश छीपा


