भीलवाड़ा जिला कलेक्टर संधू ने निर्वाचन अधिकारियों की ली बैठक
विशेष पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। स्थानीय उपखंड कार्यालय में मंगलवार को भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में आयोजित हुई, जिसमें कलेक्टर ने विशेष पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
कलेक्टर संधू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए तथा मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं के नाम जुड़ने में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए और मतदाता जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में एसडीएम दिव्यराज सिंह चुंडावत, एसडीएम आसींद व बदनोर, तहसीलदार हुरड़ा, अंटाली, आसींद सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
— रिपोर्ट: रामकिशन वैष्णव


