मुनिश्री अनुपम सागर जी महाराज व निर्मोही सागर जी महाराज का गुलाबपुरा में मंगल प्रवेश
श्रावक समाज ने किया स्वागत, धर्मसभा में दी मीठी वाणी बोलने की प्रेरणा
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। बुधवार प्रातः मुनिश्री अनुपम सागर जी महाराज एवं निर्मोही सागर जी महाराज का गुलाबपुरा नगर में गाजे-बाजे एवं जयकारों के बीच मंगल प्रवेश हुआ। मुनिश्री प्रातः कोठिया से विहार कर हुरड़ा होते हुए गुलाबपुरा पहुंचे, जहां श्रावक समाज ने हार्दिक स्वागत किया।
दिगंबर जैन मंदिर पहुंचने पर मुनिश्री का पालन-प्रक्षालन किया गया तथा मुनिश्री ने मंदिर में विराजित प्रतिमाओं के दर्शन किए। इसके पश्चात आयोजित धर्मसभा में मुनिश्री अनुपम सागर जी महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि “मनुष्य को सदैव मीठी वाणी बोलनी चाहिए, जिससे समाज में प्रेम और सद्भाव का वातावरण बने।”
धर्मसभा में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें नगर पालिका अध्यक्ष सुमित काल्या, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मधुसूदन पारीक, पार्षद महावीर लढ़ा, पार्षद रामदेव खारोल, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह, विजयनगर मंडल अध्यक्ष सुनील कोठारी सहित अनेक समाजसेवी एवं श्रद्धालु सम्मिलित हुए। सभी ने मुनिश्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन दिगंबर जैन समाज के मंत्री रतन कुमार जैन ने किया। मुनिश्री की आहार चर्या गुलाबपुरा में संपन्न हुई। दोपहर पश्चात मुनिश्री का विहार विजयनगर की ओर हुआ।
मंगल विहार के दौरान लोकेश बज, महावीर काला, सुरेश शाह, अरिहंत जैन, शीतल जैन, निर्मल गदिया, विजय कोठारी, धर्मीचंद सेठी, प्रेमचंद पाटनी सहित कोठिया एवं विजयनगर जैन समाज के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
— रिपोर्ट: रामकिशन वैष्णव


