भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वाधान में विद्यार्थियों ने किया सरस डेयरी का शैक्षणिक भ्रमण
— ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय के मानक क्लब के 31 विद्यार्थियों ने एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के तहत भीलवाड़ा स्थित सरस डेयरी का शैक्षणिक भ्रमण किया।
इस अवसर पर संदर्भ व्यक्ति एवं मेंटर्स राजेश धाकड़, आसिफ पिनारा, रवि कुमार मीणा, नरेशपाल धाभाई, प्रकाश धोबी, सुधा चौहान एवं ललिता धाकड़ ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दल प्रभारी पर्वत सिंह कानावत ने बताया कि विद्यार्थियों ने सरस डेयरी में विभिन्न दुग्ध उत्पादों के निर्माण से लेकर पैकिंग प्रक्रिया तक की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान डेयरी उत्पादों की शुद्धता, गुणवत्ता नियंत्रण, मानकीकरण तथा हॉलमार्क की दैनिक जीवन में उपयोगिता के बारे में विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों ने इस भ्रमण के माध्यम से भारतीय मानक ब्यूरो की अवधारणा, उद्देश्यों एवं सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप में समझने का प्रयास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानक जागरूकता एवं गुणवत्ता के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना रहा।


