मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा : विकास और संगठन सशक्तिकरण पर केंद्रित मुलाकातें प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने शीर्ष नेतृत्व से की सौहार्दपूर्ण भेंट, पार्टी में स्थिरता और समरसता पर दिया जोर मोनू सुरेश छीपा द वॉयस ऑफ राजस्थान

Published On:

Date:

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा : विकास और संगठन सशक्तिकरण पर केंद्रित मुलाकातें
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने शीर्ष नेतृत्व से की सौहार्दपूर्ण भेंट, पार्टी में स्थिरता और समरसता पर दिया जोर

✍️ मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान

जयपुर/दिल्ली, 13 नवम्बर।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ आज एक दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री शर्मा का यह दौरा पूरी तरह राज्य के विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा और केंद्रीय नेतृत्व से समन्वय को और मजबूत करने पर केंद्रित है।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री शर्मा दिल्ली में कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राजस्थान में चल रही अधोसंरचना परियोजनाओं, निवेश संभावनाओं और नई विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगे। यह दौरा केंद्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से सौहार्दपूर्ण मुलाकात करेंगे। राठौड़ अपने सुपुत्र श्रीयांश राठौड़ के आगामी 30 नवम्बर को पाली में होने वाले शुभ विवाह समारोह के लिए दिल्ली भाजपा नेताओं को आमंत्रित करेंगे।

राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में 16 नवम्बर तक मंत्रिमंडल विस्तार या संगठनात्मक फेरबदल की संभावना नहीं है। मुख्यमंत्री और प्रदेश नेतृत्व फिलहाल सुशासन, स्थिरता और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर केंद्रित हैं।

इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में उद्योगपतियों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस संवाद में भीलवाड़ा, जयपुर, कोटा और जोधपुर के कई प्रमुख उद्योगपति भाग ले रहे हैं।

भजनलाल शर्मा सरकार का यह दिल्ली दौरा राज्य के विकास एजेंडे को गति देने और केंद्र के साथ समन्वय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

✍️ मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान

Leave a Comment

Related News