गाँधी विद्यालय मे “बाल दिवस ” के अवसर पर प्रतिभाओ का सम्मान किया गया।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) बाल दिवस पर गांधी विधालय मे प्रतिभाओ
का सम्मान किया गया। श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद सभागार में आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मती स्वाति शर्मा व विशिष्ट उपाध्यक्ष प्रीति जाट एवं अध्यक्षता अनुपमा नाथ योगी छात्रकुल कार्यकारणीय अध्यक्षा ने की। संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यार्थियों ने अपने-अपने विचार बाल दिवस पर प्रकट किये। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवन के जुड़े प्रसंगों को बताया छात्रा गरिमा धोबी, अक्षिता दाधीच, अंजलि यादव, प्रीति जाट आदि ने प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि स्वाति शर्मा ने पंडित नेहरू के बच्चों से प्रेम, लगाव की कहानी सुना कर प्रेरित किया। विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता, कविता पाठ आदि ने विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाग लेने वाले समस्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ साथी निराशा जैन,अरविन्द लढा,मुकेश कुमार सेन राकेश शर्मा, सूर्य प्रकाश गर्ग, मोनिता आसोपा,कोमल मालवीया सहित मौजूद थे।
गाँधी विद्यालय मे “बाल दिवस ” के अवसर पर प्रतिभाओ का सम्मान किया गया।
Leave a comment
Leave a comment


