शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा में विकास को नई गति — डाक बंगले के विस्तार हेतु 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति
विधायक डॉ. लालाराम बैरवा के सतत प्रयासों का परिणाम, वित्त विभाग ने जारी की औपचारिक मंजूरी
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा, 10 नवम्बर।
शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं विधायक डॉ. लालाराम बैरवा के अथक प्रयासों से राजस्थान सरकार ने शाहपुरा डाक बंगला के विस्तार कार्य के लिए 2 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी जारी कर दी है। वित्त विभाग द्वारा जारी स्वीकृति पत्र के अनुसार यह राशि बजट घोषणा संख्या 11/2024-25 के अंतर्गत प्रदान की गई है।
वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि विस्तार कार्य प्रशासनिक विभाग द्वारा निर्धारित नियमों व प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा तथा समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा ने बताया की
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि डाक बंगले का विस्तार शाहपुरा के लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे क्षेत्र में प्रशासनिक व सार्वजनिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।
डाक बंगला अब अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ शीघ्र ही नए स्वरूप में तैयार होकर शाहपुरा को समर्पित किया जाएगा।
शाहपुरा की जनता ने विधायक डॉ. लालाराम बैरवा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है।


