आत्मनिर्भर भारत अभियान: राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश, जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा और सांसद दामोदर अग्रवाल ने दिखाई अग्रणी भूमिका
महिला सम्मेलन एवं स्वदेशी मेला–उड़ान 2025 में स्वदेशी संकल्प के साथ 25 स्टालों ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा, 15 नवंबर —
भाजपा जिला संगठन भीलवाड़ा द्वारा ज़िला भाजपा कार्यालय पर “आत्मनिर्भर भारत अभियान” के अंतर्गत महिला सम्मेलन एवं स्वदेशी मेला–उड़ान 2025 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री एवं विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, मुख्य वक्ता पूर्व जिला प्रमुख सिरोही पायल परसरामपुरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, तथा भीलवाड़ा सांसद एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक दामोदर अग्रवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि रामगोपाल सुथार ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत का विचार केवल एक नारा नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय आंदोलन है।” उन्होंने कौशल, हुनर और स्वदेशी को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि घर–घर स्वदेशी का संकल्प देश को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाएगा।
मुख्य वक्ता पायल परसरामपुरिया ने बताया कि भारत में असीमित प्रतिभा और संसाधन हैं, जिन्हें बढ़ावा देकर देश को वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाया जा सकता है। उन्होंने Make in India को रोजगार सृजन और विदेशी निर्भरता घटाने की महत्वपूर्ण पहल बताया।
जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि स्वदेशी निर्मित वस्तुओं का उपयोग ही आत्मनिर्भर भारत का मूल है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई महिलाओं की योजनाओं—बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, सुकन्या योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना—को महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार बताया।
सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि आर्थिक मजबूती ही आत्मनिर्भर भारत की नींव है। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं से घरों में स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख बरजी देवी भील ने भी स्वदेशी अभियान की सराहना की। कार्यक्रम में महिलाओं ने संकल्प पत्र भरकर स्वदेशी अपनाने की शपथ ली। वरिष्ठ नेता रतनलाल जाट के देवहासान पर दो मिनट का मौन रखा गया।
25 स्वदेशी स्टालों ने आकर्षित किया ध्यान
महिलाओं द्वारा पहली बार लगाए गए 25 स्टालों में—
हस्तनिर्मित उत्पाद, नमकीन उद्योग, ज्वेलरी, पापड़ उद्योग, बुटीक–सिलाई, हर्बल–आयुर्वेदिक उत्पाद, आर्ट–क्राफ्ट, रेडिमेड वस्त्र, रेसिन क्राफ्ट, पौधा उद्योग, स्वदेशी आचार, वनवासी महिलाओं के हस्तशिल्प—सहित कई स्वनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई।
निवर्तमान विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी ने मेले का अवलोकन किया।
मेले में आकर्षक रंगोलियाँ बनाई गईं और महिलाओं के लिए सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र रहा।
आयोजन की जानकारी भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने दी।
कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


