राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाम्बिया कलां में 350 विद्यार्थियों ने ली करुणा शपथ
जीव दया, करुणा भाव और पशु प्रेम के प्रति विद्यार्थियों ने किया संकल्प
✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाम्बिया कलां में करुणा क्लब के तत्वावधान में करुणा शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 350 छात्र-छात्राओं ने जीव दया, मानव और पशु कल्याण, शाकाहारी जीवन पद्धति और करुणा भाव के प्रचार का संकल्प लिया।
शपथ और कार्यक्रम का विवरण
करुणा क्लब प्रभारी अशोक कुमार सेन ने बताया कि करुणा इंटरनेशनल, चेन्नई द्वारा संचालित करुणा क्लब के अंतर्गत, कल्पना सक्सेना (व्याख्याता) ने विद्यार्थियों को करुणा शपथ दिलाई। शपथ में विद्यार्थियों ने प्राणी मात्र के प्रति दया, माता-पिता और बुजुर्गों की सेवा, तथा करुणा भाव का प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया।
संस्थाप्रधान प्रवीण कुमार शर्मा ने करुणा क्लब के उद्देश्यों और करुणा सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। उप प्राचार्य सतीश कुमार व्यास ने विद्यालय द्वारा इस वर्ष संचालित गतिविधियों की जानकारी साझा की। उप प्राचार्य महावीर सुथार ने करुणा क्लब के प्रति सजग विद्यार्थियों धनराज गुर्जर, किशन गुर्जर और नारायण गुर्जर को पारितोषिक वितरित किया।
उपस्थित अतिथि और सदस्य
कार्यक्रम में विमल खटीक, जगदीश कुमावत, अनिता मित्तल, मूलचंद वर्मा, रामनारायण गुलानिया, कमला, नीलम वर्मा, शेर मोहम्मद, नीलम त्रिपाठी, दुर्गा छीपा और आर्यन शर्मा उपस्थित थे।


