निपुण राजस्थान अभियान और क्लस्टर कार्यशाला का सफल समापन
शिक्षकों के लिए एफएलएन आधारित गतिविधियों और शाला संबलन पर विशेष प्रशिक्षण
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

भीलवाड़ा, 15 नवंबर: निपुण राजस्थान अभियान और प्रखर राजस्थान 2.0 रीडिंग अभियान के अंतर्गत राजस्थान में नवंबर माह में आयोजित तृतीय क्लस्टर कार्यशालाओं का समापन सुभाष नगर स्कूल में हुआ। समापन सत्र में प्रधानाचार्य उर्मिला जोशी ने शिक्षकों को कार्यक्रम के प्रमुख बिंदुओं पर मार्गदर्शन देते हुए शिक्षण सामग्री के प्रभावी उपयोग और कक्षा शिक्षण में एफएलएन आधारित गतिविधियों के संचालन के निर्देश दिए।
अतिथि कुसुम तोदी ने अभिभावक और समुदाय की सहभागिता तथा निपुण मेले के महत्व पर प्रकाश डाला। क्लस्टर केआरपी महेश मंडोवरा ने एफएलएन आधारित गतिविधियों, हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड, शाला संबलन में देखे जाने वाले बिंदुओं, निपुण मेले और पीटीएम में समुदाय सहभागिता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अवधारणा आधारित मौखिक भाषा कौशल, ध्वनि जागरूकता और डिकोडिंग के तरीकों की जानकारी देने के साथ शिक्षक ऐप पर कार्य करने और प्रखर राजस्थान 2.0 की आगामी प्राथमिकताओं पर भी मार्गदर्शन किया।
कार्यशाला में यूसीईईओ सुभाष नगर के साथ ही बापूनगर, प्रताप नगर और सांगानेर के शिक्षकों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में प्रभारी मधु जैन का विशेष योगदान रहा।



