हेल्दी स्कूल प्रोग्राम के तहत विश्व मधुमेह जागरूकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सेवनी में बच्चों और समुदाय ने लिया मधुमेह रोकथाम संकल्प
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा/दौलतपुरा: ग्राम पंचायत दौलतपुरा के गाँव सेवनी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आरोग्य वर्ल्ड और ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के संयुक्त तत्वाधान तथा शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित हेल्दी स्कूल प्रोग्राम के अंतर्गत विश्व मधुमेह जागरूकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
शाहपुरा कोर्डिनेटर युवराज रेगर ने बताया कि इस अवसर पर बाल दिवस के कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों और समुदाय के सदस्यों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में बच्चों को नेहरू जी के योगदान और उनके समर्पण के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों का तिलक कर स्वागत और मिठाई वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर विश्व मधुमेह जागरूकता दिवस के महत्व पर चर्चा की गई। उपस्थित सभी को मधुमेह के प्रकार, कारण और इसे रोकने के उपायों की जानकारी दी गई। बच्चों और ग्रामीणों ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से जागरूकता रैली में भाग लिया और मधुमेह रोकथाम की शपथ ली।
इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्याम सुंदर शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी ओम प्रकाश, एएनएम सोना मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता तारा चाष्टा, प्रेम वैष्णव, यशोदा गुर्जर सहित ग्रामीण पुरुष और महिलाएं उपस्थित रही।


