सड़क हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि ।जिला परिवहन अधिकारी रामकृष्ण चौधरी के निर्देशन में विश्व स्मरण दिवस पर कैंडल मार्च निकाला
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा – विश्व स्मरण दिवस पर आज पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना केंद्र तक कैंडल मार्च निकाला।
सड़क दुर्घटनाओं में जान गवाने वाले व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दी । पुलिस कंट्रोल रूम से एएसपी श्याम सुंदर बिश्नोई व परिवहन विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर कैंडल मार्च को रवाना किया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस प्रभारी बाबूलाल, परिवहन निरीक्षक सुरेश जांगिड़ , मनीष कुमार , लव्लीश टेलर , निजी बस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजूमोगरा, संरक्षक देवेंद्र सिंह , टेंपो यूनियन अध्यक्ष गोविंद सिंह खींची , एनजीओ स्नेह समर्पण मोनिका गर्ग , लियो यूथ अध्यक्ष इकबाल सिंह , ललित मोहन गर्ग सहित परिवहन विभाग के सुरक्षा गार्ड मौजूद थे। वरिष्ठ परिवहन निरीक्षक अनिल तिवारी ने बताया कि कैंडल मार्च विभिन्न मार्गों से होता हुआ सूचना केंद्र पर संपन्न हुवा सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्तियों को मोमबत्ती जलाकर व 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।


