सांवलिया सेठ मंडपिया में छप्पन भोग व भजन-कीर्तन से गूंजा दरबार, श्रद्धालुओं ने पाया संतों का सान्निध्य दादियां के पप्पू लाल सेन व लादू लाल सेन परिवार की ओर से हुआ भव्य आयोजन, शोभायात्रा में उमड़ा उत्साह—भजनों पर झूमे श्रद्धालु, प्रसाद वितरण में रही श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़

Published On:

Date:

सांवलिया सेठ मंडपिया में छप्पन भोग व भजन-कीर्तन से गूंजा दरबार, श्रद्धालुओं ने पाया संतों का सान्निध्य

दादियां के पप्पू लाल सेन व लादू लाल सेन परिवार की ओर से हुआ भव्य आयोजन, शोभायात्रा में उमड़ा उत्साह—भजनों पर झूमे श्रद्धालु, प्रसाद वितरण में रही श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़

सत्यनारायण सेन

चित्तौड़गढ़/मंडफिया।
चित्तौड़गढ़ जिले के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर मंडफिया में दादियां के पप्पू लाल सेन और लादू लाल सेन परिवार की ओर से रविवार को छप्पन भोग, भजन-कीर्तन और प्रसादी का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान सांवलिया सेठ के दरबार में नाचते-गाते हुए पहुंचे।

शनिवार दोपहर दादियां से पप्पू लाल सेन परिवार के सदस्य तथा समाज के अन्य लोग सड़क मार्ग से चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना हुए और रात्रि 8 बजे मंडफिया पहुंचकर साही संगम होटल में विश्राम किया।

अगली सुबह रविवार को प्रातः 8 बजे होटल से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा उत्साह, भक्ति और जयकारों के बीच सांवलिया सेठ के मंदिर परिसर में पहुंची।

मंदिर में पप्पू लाल सेन (उदयलाल), लादू लाल सेन तथा परिवारजनों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली और मंगलकामनाएं कीं। भगवान सांवलिया सेठ को छप्पन भोग अर्पित किया गया।

होटल में आयोजित भजन-कीर्तन में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन जीत लिया। सांवलिया सेठ के भक्त भजनों पर झूमते नजर आए। दिनभर चली भक्तिमय संगति के दौरान सभी ने प्रसादी ग्रहण की।

भजन-कीर्तन कार्यक्रम में मुगाणा के श्री श्री 1008 अनुजदास जी महाराज का साल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। आयोजन में समाजजनों, मित्रों और भीलवाड़ा, राजसमंद व चित्तौड़गढ़ क्षेत्र के अनेक स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई और प्रसादी ग्रहण की।

आयोजन के सफल संचालन में स्थानीय समाजजनों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment

Related News