सिखवाल समाज पुष्कर महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर विनोद त्रिपाठी का स्वागत सम्मान किया गया।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय निवासी सिखवाल समाज के युवा, समाजसेवी विनोद त्रिपाठी के सिखवाल समाज पुष्कर महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर समाजजनो द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजमल पांडिया व
अध्यक्षता सत्यनारायण तिवाड़ी एवं विशिष्ट अतिथि रामनारायण पुरोहित, महावीर पांडे, बालूराम जोशी, हरिदत्त त्रिपाठी, राजमल शर्मा थे| सभी समाज बंधुओं ने विनोद त्रिपाठी का शिरोपाव बंधन कर स्वागत अभिनंदन किया गया | इस अवसर पर महर्षि श्रृंग सेवा संस्थान सिखवाल समाज गुलाबपुरा की समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी व समाज बंधु उपस्थित थे| नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजमल पांडे एवं समस्त सिखवाल समाज एवम् श्रृंग सेवा संस्थान गुलाबपुरा का आभार व्यक्त किया।
सिखवाल समाज पुष्कर महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर विनोद त्रिपाठी का स्वागत सम्मान किया गया।
Leave a comment
Leave a comment


