उत्तम वैष्णव दूसरी बार राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए, योगबाला वैष्णव बनीं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष
अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा एवं शिक्षा निधि अजमेर की आम सभा में कई महत्वपूर्ण निर्णय—छात्रावास में नवनिर्मित कमरों के भामाशाहों का हुआ सम्मान, पुष्कर धर्मशाला मुद्दा भी रहा चर्चा में
By: रामकिशन वैष्णव
बिजयनगर।
अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा एवं शिक्षा निधि अजमेर की आम सभा और युवा महासभा के चुनाव में उत्तम वैष्णव ताजपुरा को दूसरी बार सर्वसम्मति से राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। वहीं योगबाला वैष्णव तबीजी को राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर वैष्णव हरिद्वार ने बताया कि रविवार को वैष्णव छात्रावास, अजमेर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत संगीतपूर्ण सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद छात्रावास में नवनिर्मित 6 कमरों के निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कल्याण सहाय वैष्णव, पार्वती देवी वैष्णव, किशन वैष्णव तिहारी, केसूराम (मुंबई), जसवंत तत्वैदी तथा श्यामसुंदर वैष्णव हरिद्वार रहे। अतिथियों ने भगवान विष्णु के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सभा में द्वारका अधिवेशन की आय-व्यय रिपोर्ट सत्यप्रकाश वैष्णव (संपादक मार्तण्ड) ने प्रस्तुत की। इसके बाद युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेतु सर्वसम्मति से उत्तम वैष्णव को पुनः निर्वाचित किया गया, जिनका समाजबंधुओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
महिला महासभा में योगबाला वैष्णव को राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, पिंकी वैष्णव (कोटा) को प्रदेश महिला अध्यक्ष और गंगादेवी वैष्णव (अजमेर) को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
महासभा में किए गए अन्य प्रमुख नियुक्तियों में—
- राष्ट्रीय महासचिव : बिरदीचंद वैष्णव (केकड़ी), बालमुकुंद वैष्णव (कटार)
- उपाध्यक्ष : गोपालदास वैष्णव (केकड़ी)
- राष्ट्रीय संगठन मंत्री : अशोक वैष्णव (गोविंदगढ़)
- राष्ट्रीय प्रवक्ता : पत्रकार रामकिशन वैष्णव (बिजयनगर)
- युवा महासभा में राष्ट्रीय महासचिव : अखिलेश वैष्णव
- प्रदेश अध्यक्ष : उमाशंकर वैष्णव
- प्रदेश सचिव : लेखराज वैष्णव
- प्रदेश मीडिया प्रभारी : पत्रकार मुकेश वैष्णव (देरांठू)
- प्रदेश प्रवक्ता : गणेश वैष्णव (केकड़ी)
- राष्ट्रीय शिक्षा निधि संयोजक : परमेश्वर वैष्णव (केकड़ी)
- भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष : केदार वैष्णव
- भीलवाड़ा जिला युवा अध्यक्ष : निर्मल वैष्णव
सभा में उपस्थित महंत मिठूदास हुरड़ा, रामनिवास वैष्णव सहित कई क्षेत्रों के पदाधिकारियों और समिति प्रतिनिधियों का भी स्वागत-सम्मान किया गया।
पुष्कर धर्मशाला मुद्दा रहा प्रमुख चर्चा का विषय
कार्यक्रम में पुष्कर वैष्णव धर्मशाला को लेकर समाज के कुछ लोगों द्वारा धर्मशाला को अन्य समाज को देने और समाजिक कार्यों में बाधा डालने के आरोपों पर चिंता व्यक्त की गई। समाजबंधुओं ने इस मुद्दे पर पुष्कर में विशाल आमसभा बुलाकर समाधान निकालने की मांग रखी, जिसे सभी ने समर्थन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर वैष्णव ने जल्द बैठक बुलाने का आश्वासन दिया।
नवनिर्वाचित युवा अध्यक्ष उत्तम वैष्णव ने समाज द्वारा पुनः विश्वास जताने पर आभार व्यक्त करते हुए समाजहित के सभी कार्यों में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।
मंच संचालन सत्यनारायण वैष्णव और वैष्णव मार्तण्ड के संपादक मंडल ने सुचारू रूप से किया। कार्यक्रम में राज्य, प्रदेश व विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।


