एसआईआर कार्य में लगे बीएलओ और शिक्षकों को प्रताड़ित करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
सब-हेडलाइन:
राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित राज्य के शीर्ष अधिकारियों को भेजा ज्ञापन—जयपुर में बीएलओ शिक्षक की आत्महत्या के बाद बढ़ी चिंता, अर्धवार्षिक परीक्षाओं पर भी असर
By: मोनू सुरेश छीपा
भीलवाड़ा, 17 नवम्बर।
राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) ने एसआईआर (SIR) कार्य में नियुक्त बीएलओ और शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव बनाकर मानसिक प्रताड़ना देने वाले जिला कलेक्टरों एवं उपखंड अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित राज्य के प्रमुख अधिकारियों को ज्ञापन भेजा है।
संगठन के मुख्य संरक्षक एवं प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा ने बताया कि SIR कार्य में लगे कार्मिकों पर कुछ अधिकारियों द्वारा तानाशाहीपूर्ण व्यवहार अपनाया जा रहा है, जिससे शिक्षकों में आक्रोश और तनाव बढ़ रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि राज्यभर में हजारों शिक्षकों एवं बीएलओ को SIR कार्य में लगाया गया है। शिक्षक अपने मूल कार्य—शिक्षण—को छोड़कर पूरी निष्ठा से SIR कार्य में जुटे हैं, फिर भी कई जिलों से शिकायतें आ रही हैं कि अधिकारियों द्वारा अनावश्यक दबाव बनाकर शिक्षकों को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इसी दबाव और प्रताड़ना के कारण जयपुर के एक बीएलओ शिक्षक मुकेश कुमार जांगिड़ द्वारा आत्महत्या करने का अत्यंत दुखद मामला सामने आया है। शिक्षक संघ ने इस घटना को गंभीर बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को बर्खास्त करने और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रदेश महामंत्री नवीन कुमार शर्मा के अनुसार SIR गणना प्रपत्र के डिजिटाइजेशन में प्रथम आने की होड़ में कुछ जिला निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम बीएलओ एवं शिक्षकों को निलंबन, पुलिस भेजने जैसी धमकियाँ दे रहे हैं, जो अस्वीकार्य और


