खारी का लाम्बा नई आबादी संस्कृत विधालय मे शिक्षक लगाने की उपमुख्यमंत्री बैरवा को मांग पत्र सौंपा।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) खारी का लाम्बा निवासी समाजसेवी एडवोकेट अनिल वैष्णव ने शासन सचिवालय जयपुर मे उप मुख्यमंत्री बैरवा से भेंट वार्ता कर मांग पत्र सौंपा। एडवोकेट वैष्णव ने राज्य के उपमुख्यमंत्री व भीलवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम चन्द बैरवा को लाम्बा नई आबादी स्थित संस्कृत विधालय मे ग्राम वासियो की ओर से स्थाई शिक्षक मांग व अन्य समस्याओ के समाधान के सम्बन्ध मे मांग पत्र सौपा I इस पर उपमुख्यमंत्री बैरवा ने विभाग मे पत्र प्रेषित करते हुवे वैष्णव को ग्राम नई आबादी के बच्चों के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया की जल्द ही नई आबादी स्थित संस्कृत विधालय को स्थाई विभागीय शिक्षक मिलेगा I वैष्णव ने उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया I
खारी का लाम्बा नई आबादी संस्कृत विधालय मे शिक्षक लगाने की उपमुख्यमंत्री बैरवा को मांग पत्र सौंपा।
Leave a comment
Leave a comment


