मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत तीन बूथों का विशेष कैंप आयोजित।

Published On:

Date:

मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत तीन बूथों का विशेष कैंप आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) शहरीय क्षेत्र के तीन बूथों, भाग संख्या 253,254,257 (वार्ड23,24,25,26) के मतदाताओं की सुविधा के लिए भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा के नेतृत्व में विशेष कैंप का आयोजन गणेश मार्केट,भीलवाड़ा रोड़ पर किया गया, जिसमे 372 फार्म भरवाये गए। कैंप में 3 बूथों के बीएलओ व उनके सहयोगी स्टाफ,आशा सहयोगिनी ने एक ही स्थान पर सभी मतदाताओं के परिवार,पड़ोसियों या जिनका भी फॉर्म अभी तक नहीं भरा गया उनके फॉर्म भरवाये गए। इस शिविर में 254 बीएलओ नारायण माली,257 बीएलओ मूलचन्द कुमावत,253 बीएलओ अजय सिंह, प्रह्लाद सिंह व आशा सहयोगिनी मंजू आमेटा,चंद्रकांता सेन द्वारा कुल 372 फॉर्म भर कर ऑनलाइन अपलोड करवाये गये। इस दौरान पार्षद गोपुमल मैठाणी, शिवसिंह राठौड़,कैलाश व्यास,महावीर टेलर,गौतम आंचलिया,मनोज सेठी,नवल कुमार, राजू वर्मा,अशोक कुड़ी, गणेश वर्मा,रिंकु टेलर,कैलाश बैरवा सहित मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News