महंत बाबू गिरी महाराज के सानिध्य में अन्न दान कार्यक्रम संपन्न
राजस्थान जन मंच ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले 90 परिवारों को वितरित किए आटे के कट्टे
रिपोर्ट : *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा, 19 नवंबर
अमावस्या के पावन अवसर पर राजस्थान जन मंच द्वारा सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए झुग्गी-झोपड़ियों में निवासरत निर्धन व जरूरतमंद 90 परिवारों को 5 किलो के आटे के कट्टे निशुल्क वितरित किए गए। यह सेवा कार्य काशीपुरी रोड स्थित बस्तियों में महंत बाबू गिरी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान राजस्थान जन मंच के अध्यक्ष कैलाश सोनी ने स्वयं उपस्थित रहकर महिलाओं को आटे के कट्टे सौंपे। महंत बाबू गिरी महाराज ने कहा कि “अन्न दान महादान है, और जरूरतमंदों को अन्न प्रदान करना शास्त्रों व पुराणों में सर्वश्रेष्ठ पुण्य माना गया है।”
इस सेवा कार्य में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कल्पेश चौधरी, भीलवाड़ा इलेक्ट्रिक डीलर्स एसोसिएशन के संरक्षक रामपाल सोनी, मनमोहन गलुण्डिया, हार्दिक सोनी, जगदीश सेन, जय नारायण जोशी, द्वारका नुवाल, कालू धोबी, मोनू प्रजापत, विनोद जाट, किशन गाडरी सहित राजस्थान जन मंच के सदस्य उपस्थित रहे।


