भीलवाड़ा विधायक कोठारी ने किया बास्केटबॉल ग्राउंड का अवलोकन
राष्ट्रीय टूर्नामेंट की तैयारियों की सराहना की
रिपोर्ट : *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा, 19 नवंबर
भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने मंगलवार को नगर निगम परिसर स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने अप्रैल 2026 में होने वाले नेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटे खिलाड़ियों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया।
विधायक कोठारी ने ग्राउंड की वर्तमान स्थिति का बारीकी से अवलोकन करते हुए खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा में राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट होना खेल प्रेमियों और शहर दोनों के लिए गौरव की बात है।
निरीक्षण के दौरान जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष अजय भंडारी, संरक्षक प्यारेलाल खोईवाल और लक्ष्मीनारायण डाड ने विधायक कोठारी एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। संघ के पदाधिकारियों ने ग्राउंड में आवश्यक सुधार कार्यों की जानकारी देते हुए इन कार्यों को प्राथमिकता से अनुमोदित करवाने का अनुरोध किया।
खिलाड़ियों और पदाधिकारियों की मांगों पर विधायक अशोक कोठारी ने तुरंत सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वस्त किया कि बास्केटबॉल ग्राउंड में आवश्यक सुधार कार्य शीघ्रता से पूरे करवाए जाएंगे, ताकि नेशनल टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को श्रेष्ठ सुविधाएँ उपलब्ध हों।
इस अवसर पर मनोज जी भाई साहब, संजय राठी, कमल कोठारी, हिमांशु शुक्ला सहित कई खेल प्रेमी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


