सरदार@150 यूनिटी मार्च में उमड़ा जनसैलाब
तिरंगा हाथों में थामे भाजपाइयों ने किया भारत माता व वंदे मातरम् का उद्घोष; सांसद दामोदर अग्रवाल और जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में निकला विशाल मार्च
✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा, 21 नवंबर।
देश के प्रथम गृहमंत्री, लौह पुरुष और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शहर में निकाला गया सरदार@150 यूनिटी मार्च एक विशाल जनउपस्थिति का प्रतीक बन गया। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद दामोदर अग्रवाल की अगुवाई, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व और महापौर राकेश पाठक के सान्निध्य में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तिरंगा थामे देशभक्ति का संदेश दिया। शहर विधायक अशोक कोठारी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
तिरंगों के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि मार्च की शुरुआत महेश स्कूल खेल मैदान से की गई। बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपाई कार्यकर्ता हाथों में तिरंगे थामे भारत माता की जय, वन्दे मातरम् और सरदार पटेल अमर रहें के नारों से वातावरण को देशभक्ति से भर रहे थे।
यूनिटी मार्च शहर के मुख्य मार्गों —
नेहरू रोड, दुधाधारी मंदिर, बड़ा मंदिर, भीमगंज, सूचना केंद्र, गोल प्याऊ— से होता हुआ अम्बेडकर सर्कल पहुंचकर संपन्न हुआ।
अम्बेडकर सर्कल पर सभा और माल्यार्पण
मार्च के समापन पर सांसद दामोदर अग्रवाल और जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सभा को संबोधित किया।
सभा में सांसद अग्रवाल ने ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के तहत स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग तथा नशामुक्ति की शपथ दिलाकर उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने किया।
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति
यूनिटी मार्च में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
पेंटर सूरज, जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, जिला मीडिया सहसंयोजक मोनू सुरेश छीपा गोपाल तेली, दीपक पाराशर, यशोवर्धन सेन, विशाल गुरुजी, मंजू चेचाणी, कुलदीप शर्मा, कल्पेश चौधरी, सुरेंद्र सिंह मोटरास, लादूलाल जाट, ललिता कंवर, आरती कोगटा, ललित अग्रवाल, पंकज मानसिंहका, मनोज बुलानी, शशांक बिड़ला, अभिश्रुता सोलंकी, महावीर समदानी, आकाश मालावत, महेंद्र नायक, अजय नौलखा, मुकेश चेचाणी, इमरान कायमखानी, पूरण डीडवानिया, मंजू पालीवाल, शंकरलाल जाट, महेंद्र मीणा, ऋतुशेखर शर्मा, नागेंद्र सिंह राव, मुकेश सोनी, रमेश खोईवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।



