निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में 20 रोगियों को दिया परामर्श
श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति और अंधता निवारण सोसायटी के संयुक्त प्रयास से चार दिवसीय शिविर आरसी व्यास कॉलोनी स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में आयोजित
✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा, 21 नवंबर
श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति एवं अन्धता निवारण सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आरसी व्यास कॉलोनी स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में चार दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 20 नेत्र रोगियों की जांच कर उन्हें विशेषज्ञ परामर्श दिया गया।
समिति के मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि फेको सर्जन डॉ. कृष्णा हेडा द्वारा सभी रोगियों की निशुल्क जांच की गई। चयनित जरूरतमंद रोगियों के स्पर्श हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन नि:शुल्क किए जाएंगे।
शिविर में आने वाले रोगियों को निशुल्क दवाइयां, काले चश्मे, आवास एवं भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी, गणपत जागेटिया, अरुण जागेटिया, रामनारायण सोमानी, श्यामसुंदर पारीक, दयाशंकर शुक्ला, घनश्याम डाड, लादू लाल माली सहित अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।


